- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जमने लगा आजादी जश्न का...

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर पूरे जिले सहित रायपुर शहर में भी आजादी के जश्न का माहौल जमने लगा है। हमर तिरंगा अभियान के तहत गांव-गांव, शहर-शहर, घर-घर, दुकानों-ऑफिसों में नगर वासी तिरंगा झण्डे लहरा रहे है। आजादी की अमृत महोत्सव के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपील पर 11 से 17 अगस्त तक हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शहरवासी मुख्यमंत्री के आह्वान पर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए शहरवासी खासे उत्साहित है। शहर के अधिकांश घरों में राष्ट्र की पहचान तिरंगा झण्डा आन-बान और शान से लहरा रहा है। नगर वासी अपने घरों में तो तिरंगा झण्डा फहरा ही रहें है साथ ही आस-पड़ोस के दूसरे लोंगो को भी झण्डा फहराने के प्रेरित कर रहें है। कई जगहों पर समूह बनाकर लोग दूसरों को तिरंगें झण्डे बांट भी रहे है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





