CG-DPR

जिला चिकित्सालय जशपुर में थैलेसीमिया व सिकल सेल विशेष शिविर 5 जनवरी को

jantaserishta.com
3 Jan 2023 9:08 AM IST
जिला चिकित्सालय जशपुर में थैलेसीमिया व सिकल सेल विशेष शिविर 5 जनवरी को
x
जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के विशेष प्रयास से जिला चिकित्सालय में थैलेसीमिया व सिकल सेल मरीजों के उपचार हेतु 05 जनवरी 2023 को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बाल्को मेडिकल सेंटर नया रायपुर के रक्त रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर निलेश जैन उक्त तिथि को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक अपनी सेवाएं देगें।
शिविर में रक्त से संबंधित बीमारियों की जांच एवं परामर्श, खून की कमी, थैलेसीमिया, सिकल सेल, एनीमिया, बार-बार ब्लड लगना, शरीर के किसी हिस्से में रक्त स्राव, थकान व कमजोरी शरीर में लाल दाने अथवा चकत्ते आना, रक्त कैंसर, शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ का होना, लंबे समय तक ना भरने वाला जख्म या छलावा, बिना प्रयास वजन कम होना इत्यादि बीमारियों का प्रारंभिक जांच किया जाएगा।
जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में यह चिकित्सा शिविर 24 नवंबर को लगाया गया था। उक्त शिविर में आए मरीजों को पुनः जांच हेतु सलाह दी गई थी। ऐसे मरीजों का जांच कर बोन मेरो ट्रांसप्लांट या रेड सेल ट्रांसप्लांट आदि इलाज किया जाएगा।
सीएमएचओ ने बताया कि शिविर में प्रारंभिक जांच के बाद मरीजों का इलाज मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना से किया जाएगा। इसके लिए आयुष्मान कार्ड का होना अनिवार्य है। थैलेसीमिया के मरीज जो बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराने चाहते हैं वह अपने डोनर और परिजन को साथ लेकर आना होगा। इससे उनकी प्रारंभिक जांच की जा सकेगी। उन्होंने इस प्रकार की बीमारी से ग्रसित लोगों को शिविर में उपस्थित होकर इलाज कराने की अपील की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story