- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- त्यौहारों से पूर्व...
CG-DPR
त्यौहारों से पूर्व मिष्ठान भण्डारों का जांच चलित प्रयोगशाला से 3 मिष्ठान भण्डारों को स्वच्छता न होने पर लगाई फटकार
jantaserishta.com
21 Oct 2022 10:19 AM IST

x
कोण्डागांव: राज्य शासन द्वारा त्यौहारी सीजन को देखते हुए लोगों की स्वास्थ्य की रक्षा हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसपर कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले मे निर्मित एवं बिकने वाली मिठाईयों की विशेष निगरानी एवं गुणवत्ता की जांच की जा रही है। अक्सर मिठाईयों पर तिथि अंकित नही करने संबंधी शिकायत विभाग को प्राप्त होती रहती है। जिसके लिए पूर्व में मिठाईयों के निर्माण एवं अवसान तिथि प्रदर्शित करने के जिला प्रशासन द्वारा निर्देश दिये गये थे। जिसकी औचक निरीक्षण कर नियमानुसार गुणवत्ता जांच हेतु बुधवार को मिठाईयों का नमूना लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने संगम स्वीट्स, लाला होटल एवं सुनिता होटल के किचन मंे पर्याप्त साफ-सफाई नहीं होने के कारण फटकार लगाकर नोटिस जारी किया गया तथा बंुदी लड्डू में अत्यधिक कलर होने पर विधिक नमूना भी संकलित किया गया है। जिसकी जांच चलित प्रयोगशाला के माध्यम से की गई। इसमें नगर के प्रमुख मिष्ठान भण्डारों से खोवा, मैदा, आदि से बनी 33 मिठाईयांे का नमूना संग्रहण कर स्पॉट पर ही जांच किया गया। जिसमें 30 मानक 2 अवमानक, एवं 1 मिथ्याछाप पाया गया। अब तक गुणवत्ता संबंधी अलग-अलग प्रकरणों पर लगभग 11 लाख से अधिक का अर्थदण्ड लगाया जा चुका है तथा गुड़ एवं बेसन से संबंधित प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। इस हेतु विभाग द्वारा ग्राहकांे से गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्रियों का उपयोग करने एवं चमकीले-भड़कीले मिठाईयों से परहेज करने की अपील की है। इस संयुक्त टीम में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी डोमेन्द्र धु्रव, औषधि निरीक्षक सुखचैन सिंह धुर्वे, शकील खान, रामसिंह आदि सम्मिलित रहेे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





