- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- पकरिया में आयोजित आकलन...
CG-DPR
पकरिया में आयोजित आकलन शिविर में 68 दिव्यांगजनो का परीक्षण
jantaserishta.com
22 Jan 2023 10:49 AM IST

x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत पकरिया में आयोजित दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं आकलन शिविर में आज 68 लोगों का परीक्षण किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित शिविर में आसपास के ग्राम पंचायत तरईगावं, पकरिया, ठाड़पथरा और पडवनिया में निवासरत दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों का मेडिकल प्रमाण पत्र एवं आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण हेतु आकलन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय से डॉक्टर हेमंत तंवर अस्ति रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर रागनी मरावी नेत्र रोग विशेषज्ञ, परमजीत पैकरा लैब टेक्नीशियन सिकल सेल, समाज कल्याण विभाग से बहुद्देशीय पुनर्वास सहायक कोमल सोनी एवम सुरेन्द्र प्रताप, दिव्यांग मितान, सरपंच, सचिव आदि उपस्थित थे
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





