- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- दिव्यांगजन प्रमाणीकरण...
CG-DPR
दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर में 173 दिव्यांग्जनो का परीक्षण
jantaserishta.com
20 March 2023 8:39 AM IST

x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 एवं यूनिक आई डी कार्ड योजना के तहत आज जिला चिकित्सालय सेंटोरियम गुरुकुल गौरेला में खंड स्तरीय दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 173 दिव्यांग्जनो का परीक्षण किया गया। इनमें आस्थिबाधित 65, श्रावण बाधित 71, दृष्टि बाधित 28, मानसिक 4, सिकलसेल 4 और बहुदिव्यांग 1 दिव्यांग का पंजीयन किया गया। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित शिविर में डॉ. बी. पी. चंद्रा सिविल सर्जन, डॉ. के. बी. सिंह पैथोलॉजिस्ट, डॉ. एम. यस. मार्को मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. हेमंत कुमार तंवर अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. रागनी मराबी नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. योगेश कोटवानी नाक कान गला विशेषज्ञ, डॉ. मोहन मुरली सोनी आडियोलॉजिस्ट, के द्वारा प्रमाणीकरण एवं परीक्षण का कार्य संपन्न किया गया। समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री जे.के.श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, एवम एमआरडबल्यू कोमल सोनी, नरेंद्र कश्यप, सुरेंद्र सर्राथी, धन्नू राठौर, विक्रम कोल, ताराचंद राठौर, राम सिंह एवं दिव्यांग मितानो का विशेष योगदान रहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





