- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- दाऊलाल के घर टेपनल से...
CG-DPR
दाऊलाल के घर टेपनल से पानी पीकर परखी जल की गुणवत्ता
jantaserishta.com
12 March 2023 8:40 AM IST

x
DEMO PIC
मुंगेली: जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करने कलेक्टर श्री राहुल देव आज मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम करूपान पहुंचे। उन्होंने वहां हितग्राही दाऊलाल साहू के घर घरेलू नल कनेक्शन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नल कनेक्शन से पानी पीकर जल की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए प्रत्येक दिन स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। हितग्राही श्री दाऊलाल ने बताया कि पहले घरेलू नल कनेक्शन नहीं होने के कारण पानी के लिए काफी समस्या होती थी। दूर से पानी लाना पड़ता था। लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन लगने से घर में ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इसके लिए बाहर नहीं जाना पड़ता।
बता दें कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में नल कनेक्शन के माध्यम से प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने जल जीवन मिशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस हेतु कलेक्टर द्वारा समय-समय पर बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा भी की जाती है तथा उनके द्वारा ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा स्वयं जल जीवन मिशन के कार्य का मॉनिटरिंग किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने आज ग्राम करूपान पहुंचकर जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, जनपद पंचायत सीईओ मुंगेली सहित संबंधित अधिकारी, सरपंच श्री लोकराम साहू उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





