CG-DPR

शिक्षकों ने जाना स्वस्थ जीवन शैली के लिए योगाभ्यास का महत्व

jantaserishta.com
21 Jan 2023 8:28 AM IST
शिक्षकों ने जाना स्वस्थ जीवन शैली के लिए योगाभ्यास का महत्व
x
रायपुर: शिक्षकों को स्वस्थ जीवन शैली और योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली का महत्व समझाने और योगासनों की जानकारी के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्था के द्वारा रायपुर के निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल सिंह ग्रामीण विकास संस्थान प्रशिक्षण केंद्र में संभागीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से आए लगभग 106 शिक्षकों को 5 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के चौथे दिन को योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए तथा शिक्षकों को योग का महत्व समझाया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। प्रशिक्षण केन्द्र में बस्तर, बिलासपुर, अंबिकापुर तथा रायपुर संभाग के शासकीय स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हो चुका है।
Tagsnimora
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story