- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्य स्तरीय शिक्षक...

x
कोण्डागांव: राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला कोण्डागांव के व्याख्याता श्री राजेश पांडे तथा शासकीय प्राथमिक शाला धाकड़पारा पलारी कोण्डागांव के सहायक शिक्षक एलबी श्रीमती मधु तिवारी को उल्लेखनीय लोक सेवा, अनुकरणीय अध्यापन एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन शिक्षकों को विगत दिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह के दौरान उक्त पुरस्कार के तहत् 21 हजार रूपए की सम्मान निधि सहित शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इन दोनों शिक्षकों ने आज कलेक्टर श्री दीपक सोनी से भेंटकर अपनी उपलब्धि के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर कलेक्टर श्री सोनी ने उक्त शिक्षकों को पुरस्कार हेतु बधाई दी और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य करने सहित नवाचार के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
Tagsकोण्डागांव
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





