CG-DPR

विभागीय योजनाओं की जानकारी लेते हुए जल जीवन मिशन के कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

jantaserishta.com
26 Feb 2023 8:45 AM IST
विभागीय योजनाओं की जानकारी लेते हुए जल जीवन मिशन के कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश
x
जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजना अंतर्गत कार्य में प्रगति लाने तथा समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ और उप अभियंता उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ. मित्तल ने विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि वर्तमान में योजना की प्रगति संतोषप्रद है। विगत सप्ताह से कार्य में तेजी आई है। उन्होंने कार्याे की प्रगति को बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस हेतु सभी अनुबंधित कार्याे में पृथक-पृथक टीम लगाने, मशीनरी व श्रमिकों की संख्या बढ़ाने की बात कही। उन्होंने विभाग के सभी एसडीओ व सब इंजीनियर को सतत रूप से फील्ड में जाकर प्रगतिरत कार्यों पर निगरानी रखने के लिए कहा।
कलेक्टर ने कोतबा एवं बगीचा नगरीय क्षेत्र के प्रभावित काम को जल्द से जल्द प्रारंभ कराने के लिए कहा। इस हेतु इन कार्याे का पुनः निविदा आमंत्रित करने एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए कहा। साथ ही लंबित शेष कार्याे के निराकरण में भी गंभीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story