CG-DPR

जिले में चिटफण्ड कंपनी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन निवेशकों को उनकी राशि दिलाई जा रही वापस

jantaserishta.com
22 Sept 2022 10:46 AM IST
जिले में चिटफण्ड कंपनी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन निवेशकों को उनकी राशि दिलाई जा रही वापस
x
राजनांदगांव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप जिले में चिटफण्ड कंपनी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए निवेशकों को उनकी राशि वापस दिलाई जा रही है। चिटफण्ड की राशि वापस मिलने पर निवेशकों में हर्ष व्याप्त है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में पिछले दो दिनों में सहारा इंडिया के 312 निवेशकों को 15 लाख 96 हजार 522 रूपए की राशि वापस की गई है। जिसमें राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 20 सितम्बर को 72 निवेशकों के 4 लाख 81 हजार 301 रूपए एवं 21 सितम्बर को 33 निवेशकों के 1 लाख 93 हजार 407 रूपए वापस किए गए है। इस तरह पिछले दो दिनों में 105 निवेशकों को 6 लाख 74 हजार 708 रूपए की राशि वापस की गई है।
इसी प्रकार छुरिया तहसील अंतर्गत 20 सितम्बर को 48 निवेशकों के 1 लाख 74 हजार 601 रूपए एवं 21 सितम्बर को 53 निवेशकों के 2 लाख 93 हजार 418 रूपए वापस किए गए हैं। इस तरह पिछले दो दिनों में 101 निवेशकों को 4 लाख 68 हजार 19 रूपए की राशि वापस की गई है। डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 20 सितम्बर को 89 निवेशकों को 3 लाख 95 हजार 835 रूपए एवं 21 सितम्बर को 17 निवेशकों को 57 हजार 960 रूपए वापस किए गए हैं। इस तरह पिछले दो दिनों में 106 निवेशकों को 4 लाख 53 हजार 795 रूपए की राशि वापस की गई है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 22 सितम्बर को 357 निवेशकों तथा छुरिया एवं डोंगरगढ़ तहसील के 100-100 निवेशकों को राशि वापस की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story