- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सूरजपुर: स्कूल शिक्षा...
CG-DPR
सूरजपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री ने घाट पेंडारी का अवलोकन कर दुर्घटना से बचने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
jantaserishta.com
9 Dec 2022 8:37 AM IST

x
सूरजपुर: स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रतापपुर विकासखंड के ब्लैक स्पॉट घाट पेंडारी पहुंचकर दुर्घटनाजनित स्थल का अवलोकन किया एवं दुर्घटना से बचने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने बताया कि वर्तमान में घाट पेंडारी में लोक निर्माण विभाग सूरजपुर द्वारा रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जा रहा है। रिटेनिंग वॉल के बन जाने से घाट पेंडारी पर हो रही दुर्घटना में कमी आएगी।
कलेक्टर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग वाड्रफनगर द्वारा इस मार्ग को केंद्रीय सड़क निधि अंतर्गत प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजी गई है जिससे घाट पेंडारी में घाट कटिंग एवं फिलिंग का प्रावधान कर कोड्रियेंट मिलाते हुए रोड कैरिजवे 7 मीटर से 10 मीटर कैरिजवे किया जाएगा, जिससे घाट पर हो रहे दुर्घटना में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग में पडने वाले वन परिक्षेत्र का वन व्यपवर्तन कराकर कार्य किया जाएगा। साथ ही अंबिकापुर बनारस मार्ग का सीजी आरआइओसीएल योजना अंतर्गत लोक निर्माण विभाग वाड्रफनगर द्वारा 17.40 किलोमीटर नवीनीकरण कार्य कराया जा रहा है। मंत्री डॉ टेकाम ने दुर्घटना को रोकने किनारे में रेलिंग लगाने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम श्रीमती दीपिका नेताम, मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव, पीएचई कार्यपालन अभियंता श्री समर सिंह, सीईओ जनपद पंचायत मोहम्मद निजामुद्दीन एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





