CG-DPR

सूरजपुर: स्कूली बच्चों ने स्वच्छता का संदेश देने निकाली रैली

jantaserishta.com
22 Sept 2022 10:34 AM IST
सूरजपुर: स्कूली बच्चों ने स्वच्छता का संदेश देने निकाली रैली
x
सूरजपुर: ज़िला सुरजपुर अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।जिला कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन में,मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन एवम मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी के दिशा निर्देश में आज शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, शासकीय कन्या हाई स्कूल, नावापारा के छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता ही सेवा आशय की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगांे को साफ सफाई रखने, सुखा गीला कचरा स्त्रोत पर ही अलग करने, सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा न डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध लगाने प्रेरित किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा श्रम दान भी किया गया। गुरु घासी दास वार्ड के देवाला पारा में साफ सफाई कर सभी बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान एवं सूखे एवं गीले कचरे के सही निपटान के बारे में जानकारी दी गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री दीपक साहू, जिला सलाहकार श्री संजय सिंह, श्री जयराम प्रसाद, विकासखंड समन्वयक एसबीएम सुश्री सीमा चौबे, सुश्री अनुजा चौबे, प्राचार्य पुष्पराज सिंह, अशोक श्रीवास्तव, अनुराघवेंद्र सिंह, मुनुवर अंसारी उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story