CG-DPR

सूरजपुर: जनदर्शन में 95 आवेदन प्राप्त हुए

jantaserishta.com
15 March 2023 8:49 AM IST
सूरजपुर: जनदर्शन में 95 आवेदन प्राप्त हुए
x
सूरजपुर: जनदर्शन के माध्यम से आमजनता से 95 आवेदन प्राप्त हुए।कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा नेआमलोगों की समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदनों को पूरी गंभीरता से अवलोकन किया एवं संबंधित विभाग को निराकरण करने के निर्देश दिए।
आज जनदर्शन में फौती प्रकरण, पानी समस्या, सोलर पंप, अवैध अतिक्रमण, वृद्ध पेंशन, श्रमिक पंजीयन, मुआवजा राशि, ऋण पुस्तिका, राजस्व विभाग अंतर्गत सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, नक्शा त्रुटि सुधार, जमीन विवाद जैसे आवेदन प्राप्त हुए उन्होंने राजस्व अमला को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसी तरह राशन कार्ड, बेजा कब्जा, पीएम आवास, वन विस्थापन, मजदूरी भुगतान, नक्शा दुरुस्तीकरण, नामांतरण संशोधन, श्रमिक पंजीयन, फर्जी पट्टा निरस्तीकरण, जैसे आवेदन भी प्राप्त हुए। आवेदन का अवलोकन कर पात्रता अनुसार निराकरण करने निर्देशित किया।
इस दौरान डीएफओ श्री संजय यादव,जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर, श्री नरेंद्र पैकरा, डॉ. प्रियंका वर्मा, एसडीएम श्री रवि सिंह, श्री उत्तम रजक, श्री सागर सिंह राज, श्रीमती दीपिका नेताम, एसपी कार्यालय डीएसपी इमैनुएल लकडा, डिप्टी कलेक्टर श्री नंदजी पांडे, एवं विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story