- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सूरजपुर: सौर सुलजा...
CG-DPR
सूरजपुर: सौर सुलजा योजना से सूरजपुर जिले के 7398 हितग्राहियों मिल रहा लाभ
jantaserishta.com
30 Dec 2022 8:44 AM IST

x
सूरजपुर: सौर सुजला योजनांतर्गत कृषकों को बेहतर सिंचाई आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सोलर सिचाई पम्पों की स्थापना वर्ष 2017-18 से किया जा रहा है। इस योजनांतर्गत सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिये 03 एच.पी. और 05 एच.पी. क्षमता के सौर सिंचाई पम्प की स्थापना में शासन द्वारा लगभग 95 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। वर्तमान में सूरजपुर जिला अंतर्गत कुल 7398 हितग्राहियों के सौर सुजला योजनांतर्गत सिंचाई पंपों की स्थापना की गई है, हितग्राही इसका लाभ ले रहे हैं।
इस योजना अंतर्गत लाभार्थियों का चयन राज्य सरकार के कृषि विभाग एवं क्रेडा द्वारा किया जाता है। ''सौर सुजला योजना'' का मुख्य उद्देश्य रियायती दरों पर सिंचाई पम्प प्रदान कर कृषकों को सशक्त बनाना है। इस योजना से न केवल किसान अपनी भूमि पर खेती करने के लिए अधिक सक्षम होंगे बल्कि इस योजना के तहत ग्रामीण छत्तीसगढ़ में कृषि और ग्रामीण विकास को मजबूत बनाने में भी मदद मिल रही है। यह उन किसानो के लिये एक वरदान की तरह है, जो विद्युत कनेक्शन न होने के कारण सिंचाई से वंचित थे। इस योजना का लाभ उन कृषको को दिया जा रहा है जिनके पास जल स्त्रोंत जैसे-नदी, तलाब, कुआं एवं बोरबेल पहले से ही उपलब्ध है। इस योजना से लाभान्वित हितग्राही पहले एक ही फसल ले रहे थे, परंतु सोलर पंप स्थापना के पश्चात् कृषक 02 से अधिक फसल एवं साग, सब्जियों का उत्पादन कर रहे है। जिससे उनके आय में निरंतर वृद्धि कर आर्थिक स्थिति मजबुत हुआ है। जिससे उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





