- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सुकमा: संभाग स्तरीय...
CG-DPR
सुकमा: संभाग स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में सुकमा के होनहारों ने लहराया परचम
jantaserishta.com
27 Sept 2022 8:30 AM IST

x
सुकमा: सुकमा जिले के स्कूली विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विभिन्न खेलों में मेडल प्राप्त किया। इस जीत के साथ ही सभी विजेता खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की। इस प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग लंबी कूद में मुड़ा प्रथम, अंडर 19 बालक वर्ग लंबी कूद में रितेश प्रथम, अंडर 14 बालिका वर्ग गोला फेंक में कुमारी मीनल प्रथम, अंडर 17 बालक वर्ग तवा फेंक में गंगा प्रथम, अंडर 17 बालक वर्ग भाला फेंक में सोड़ी देवा द्वितीय स्थान, और अंडर 14 बालक वर्ग ऊंची कूद में मुड़ा द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह अन्य खिलाड़ियों उमदा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। राज्य स्तरीय शालेय खलेकूद प्रतियोगिता पेण्ड्रा में 12 अक्टूबर 2022 को होना संभावित है, जिसमें सुकमा जिले से चयनित खिलाड़ी भी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





