CG-DPR
दो दिन चले कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान का हुआ सफल आयोजन
jantaserishta.com
19 Sept 2022 5:09 PM IST

x
सूरजपुर: कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशानुसार जिले में कोविड-19 टीकाकरण की उपलब्धि शत प्रतिशत हासिल करने तथा 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के हितग्राहियों को मुफ्त में प्रिकॉशन डोज लगाये जाने हेतु कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान का आयोजन 15 एवं 17 सितम्बर 2022 को किया गया। दो दिन चले अभियान में जिले के अन्तर्गत आने वाले समस्त ग्राम पंचायत, शहरी क्षेत्रों एवं स्कूलों में कोविड- 19 टीकाकरण का सत्र अयोजन कर 54160 हितग्राहियों को का टीकाकरण किया गया।
अभी तक कोविड- 19 टीकाकरण अन्तर्गत जिले के 18 वर्ष 59 वर्ष तक प्रिकॉशन डोज के लिए दो लाख से अधिक शेष है। शासन के निर्देशानुसार निर्धारित वर्ष तक के हितग्राहियों का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाना है। जिससे कोविड महामारी से जिले को निजात मिल सके। कलेक्टर ने जिले के समस्त नागरिकों से आग्रह किया गया है कि सभी कोविड-19 का टीका अवश्य लगवायें।समाचार क्रमांक/1036/अजीत
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





