- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- चंदनू में हुआ अनुविभाग...
CG-DPR
चंदनू में हुआ अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन
jantaserishta.com
19 Nov 2022 10:43 AM IST

x
बेमेतरा: आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के उद्देश्य से आज अनुविभाग बेमेतरा के ग्राम चंदनू में अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मांग, शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 89 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा किसानों को किसान किताब (ऋण पुस्तिका) का वितरण किया गया। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तैयार कर मौके पर ही वितरण किया गया। शिविर में समाज कल्याण, उद्यानिकी, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, महिला बाल विकास, विद्युत, श्रम, पशुपालन विभाग, क्रेडा विभाग के अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित शासन की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुश्री सुरुचि सिंह, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता सहित विकासखण्ड एवं अनुविभाग स्तर के अधिकारी उपस्थित थे। आगामी शिविर का आयोजन 23 नवम्बर को अनुविभाग बेमेतरा के ग्राम बावामोहतरा, साजा के ग्राम देवकर, बेरला के ग्राम सरदा एवं नवागढ़ के ग्राम भदराली में किया जायेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





