- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- छात्र दीपक ने घंटे भर...
CG-DPR
छात्र दीपक ने घंटे भर में तैयार की राज्यपाल की हुबहू तस्वीर
jantaserishta.com
19 Sept 2022 8:29 AM IST

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से गरियाबंद जिले के राजिम में व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों ने भेंट की। व्यवसायिक शिक्षा मीडिया विषय के छात्रों ने आज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के समक्ष किया। ग्रामीण क्षेत्र के इतने प्रतिभाशाली छात्रों के कार्यों से राज्यपाल न सिर्फ प्रभावित हुई बल्कि प्रत्येक छात्र के साथ उनकी कलात्मक वस्तुओं के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। छात्रों की इस प्रतिभा के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्र दीपक चक्रधारी ने स्वयं से बनाई हुई राज्यपाल की तस्वीर भी उन्हें भेंट की।
इस दौरान प्रशिक्षिका ने राज्यपाल को विगत 4 वर्षों से दिवाली के अवसर पर छात्रों द्वारा तैयार किए जा रहे कलात्मक वस्तुओं की ऑनलाइन बिक्री, बिक्री से प्राप्त राशि से उनकी पढ़ाई का खर्च, जरूरतमंद छात्रों की मदद करने की जानकारी दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





