- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- स्ट्राबेरी की खेती ने...
CG-DPR
स्ट्राबेरी की खेती ने किसान लाल बहादुर को दी नई ऊर्जा
jantaserishta.com
4 Jan 2023 8:54 AM IST

x
अम्बिकापुर: सरगुजा जिले के किसान अब स्ट्राबेरी की खेती कर अतिरिक्त आय बढ़ाने की ओर कदम रख रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम भगवानपुर खुर्द के किसान श्री लाल बहादुर सिंह ने भी स्ट्राबेरी की खेती शुरू की और अच्छी आमदनी प्राप्त होने से इस खेती के लिए उनमें नई ऊर्जा भर दी है।
श्री लालबहादुर सिंह के पास खेती की जमीन की कुल रकबा 1.98 हेक्टेयर है। पहले परम्परागत खेती से बड़ी मुश्किल से इनका गुजारा होता था। उद्यानिकी विभाग के संपर्क में आकर इन्होनें खेती में नवाचार तथा आने वाली चुनौतियों को स्वीकारा और आय के नए अवसर पैदा किए, जिसका सुखद परिणाम आज सामने आ रहा है। कृषक ने उद्यान विभाग में संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत सहायता प्राप्त कर 0.50 हेक्टेयर में स्ट्राबेरी की खेती शुरू की । अब तक उन्होंने लगभग 22 हजार रुपये का स्ट्राबेरी का विक्रय कर लिया है। जबकि अभी फलन का लगभग 3 माह शेष है। कृषक की माने तो उत्पादन और बढ़ेगा तथा मार्च तक वह 1 लाख 50 हजार रुपये से अधिक का स्ट्राबेरी बेच चुका होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





