- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्य का पहला सिविल...
CG-DPR
राज्य का पहला सिविल अस्पताल जहाँ मिलेगी ब्लड बैंक की सुविधा
jantaserishta.com
14 Sept 2022 1:53 PM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक का आज शुभारंभ किया। सिविल अस्पताल खरसिया प्रदेश का पहला सिविल अस्पताल होगा जहां ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ब्लड की समस्या एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने में सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां अत्याधुनिक हमर लैब का शुभारंभ भी किया। जहां सीबीसी, एचबी 1सी, इलेक्ट्रॉनिक ई एसआर, बायो कैमिस्ट्री, यूरिन एनालाइजर, ट्रू नॉट (टी.बी. जांच) जैसे सुविधाएं स्थानीय सिविल अस्पताल में लोगों को मिल पाएगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ब्लड बैंक के शुभारंभ के दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र के बच्चों और उनके अभिभावकों से मिले। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के देखभाल के बारे में जानकारी ली। अभिभावकों ने बताया कि यहां बच्चे की बेहतर देखभाल की जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को सुपोषण आहार भी प्रदान किया।
TagsBlood Bank
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





