- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्य युवा महोत्सव...
CG-DPR
राज्य युवा महोत्सव 2023: साइंस कॉलेज में दिखी बस्तर की संस्कृति की झलक
jantaserishta.com
29 Jan 2023 8:33 AM IST

x
रायपुर: मोर पंख, गौर सिंग एवं कौडियों से सजे परिधान में युवा कलाकारों ने राजधानी के साइंस कॉलेज परिसर में चल रहे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बस्तर की संस्कृति पर आधारित नृत्यों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
युवा कलाकारों ने हल्बी और गोंड़ी गायन के बीच जोश और ऊर्जा से भरे पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन किया। उनकी वेशभूषा के साथ ही नृत्य में लय और ताल देखते ही बन रहा था। बस्तर की कला और संस्कृति की अनुपम छटा नृत्य और गायन में दिख रही थी। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें 15 वर्ष से 40 वर्ष तक और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दल शामिल थे। प्रतियोगिता में 15 से 40 वर्ष आयु में रायपुर संभाग की धमतरी जिला, बस्तर संभाग की कोण्डागांव जिला, बिलासपुर संभाग की सक्ती जिला, दुर्ग संभाग की खैरागढ़ जिला, सरगुजा संभाग से कोरिया जिला के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इसी प्रकार 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बस्तर संभाग की नारायणपुर जिला एवं दुर्ग संभाग की मोहला-मानपुर के कलाकारों ने बढ़-चढ़ कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
TagsScience College
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





