- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्य स्तरीय युवा...
CG-DPR
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, राज्य की योजनाओं पर आधारित दोहे गाकर राउत नाचा दी प्रस्तुति
jantaserishta.com
29 Jan 2023 8:45 AM IST

x
रायपुर: राजधानी के साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे युवा महोत्सव में सरगुजा संभाग के कोरिया जिले के दल ने राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुति दी। यह 14 वर्ष के अधिक आयु वर्ग की प्रस्तुति थी। दल सदस्यों ने आकर्षक वेशभूषा में रंग-बिरंगी सजी हुई लाठियों के साथ कदम-ताल मिलाते हुए राउत नाचा प्रस्तुत किया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि उन्होंने राज्य की प्रमुख योजनाओं स्वामी आत्मानंद स्कूल, नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी पर आधारित दोहे गाये।
उल्लेखनीय है कि राउत नाचा' या राउत नाच या राउत-नृत्य, यादव समुदाय का दीपावली पर किया जाने वाला पारंपरिक नृत्य है। इस नृत्य में यादव समाज के लोग विशेष वेशभूषा पहनकर, हाथ में सजी हुई लाठी लेकर टोली में गाते और नाचते हुए निकलते हैं। गांव में प्रत्येक गृहस्वामी के घर में नृत्य के प्रदर्शन के पश्चात् उनकी समृद्धि की कामना युक्त पदावली गाकर आशीर्वाद देते हैं। टिमकी, मोहरी, दफड़ा, ढोलक, सिंगबाजा आदि इस नृत्य के मुख्य वाद्य हैं। नृत्य के बीच में दोहे गाये जाते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





