CG-DPR

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव: युवा महोत्सव में बेमेतरा के कलाकारों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

jantaserishta.com
1 Feb 2023 8:52 AM IST
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव: युवा महोत्सव में बेमेतरा के कलाकारों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
x
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर के साईंस कालेज मैदान में 28 जनवरी से 30 जनवरी 2023 तक किया गया। युवा महोत्सव के माध्यम से संपन्न व समृद्ध छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मंच पर दिखाने का प्रयास किया गया। युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ की परंपरागत पकवान, वेशभूषा, खेल, नृत्य, गीत व तीज त्यौहारों का प्रदर्शन किया गया। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी नृत्य में राउत नाचा, सुआ गीत, गेड़ी नाच, पंथीनृत्य, करमा नाच और बस्तरिया नृत्य तथा शास्त्रीय नृत्य में भरत नाट्यम, कत्थक, ओडिसी, कुचीपुड़ी और मणिपुरी नृत्य का आयोजन किया गया। खेल अधिकारी बेमेतरा ने बताया कि युवा महोत्सव के अवसर पर बेमेतरा जिले से कुल 07 विधाओं में राज्य स्तर पर अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। इनमें पंथी नृत्य, सुवा नृत्य, राउत नाचा, शास्त्री गायन, हारमोनियम वादन एवं कत्थक नृत्य शामिल है। इस महोत्सव में बेमेतरा जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा। युवा महोत्सव में बेमेतरा जिले को 5 विधाओं में 5 पदक प्राप्त हुआ। इनमें पंथी एवं कत्थक नृत्य में स्वर्ण पदक, सुवा नृत्य, शास्त्री गायन तथा गेड़ी दौड़ में कास्य पदक प्राप्त हुए। इसके लिए जिले के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों तथा जिले के कलाकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story