- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्य स्तरीय...
राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग विजेता खिलाड़ियों ने कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात

सूरजपुर: द्वितीय राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा 27 से 28 अगस्त 2022 तक रायपुर में संचालित हुआ जिसमें सूरजपुर जिले के पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया था। विजेता खिलाड़ियों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा से सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर ने विजेता सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित प्रैक्टिस कर बेहतर खेल प्रदर्शन करने हौसला अफजाई कर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि जिले के द्वितीय राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा रायपुर में 27 अगस्त से 28 अगस्त तक संचालित हुआ था जिसमें 5 खिलाड़ियों ने जिले से भाग लिए थे जिसमें डॉली कुजूर, प्रीति सिंह, सोनू राजवाड़े को मेडल एवं चंदन कुमार, विवेक कुमार को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। सूरजपुर जिले के जनरल सेक्रेटरी ब्रिकेश कुमार एवं कोच चांदनी ठाकुर ने बताया की राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धा के 26 से 29 सितंबर 2022 तक राजस्थान में आयोजित होगा जिसमें हमारे जिले के पांचों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में शामिल होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





