- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्य स्तरीय गीता...

x
रायपुर: राज्य स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन 3 दिसम्बर को महामाया मंदिर रतनपुर जिला बिलासपुर में किया जाएगा। गीता जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा और योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश शर्मा अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ संस्कृतिक विद्यामंडलम् और महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के तत्वाधान में यह आयोजन किया जा रहा है।
गीता जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ संस्कृतिक विद्यामंडलम् के सदस्य डॉ. तोयनिधि वैष्णव, पूर्व अध्यक्ष बक्शी शोधपीठ डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र, प्रो. पार्थ सारथी राव, अध्यक्ष श्री महामाया वैदिक मंदिर ट्रस्ट समिति रतनपुर श्री आशीष भी शामिल होंगे। गीता जयंती के अवसर पर अतिथियों का स्वागत गीता पाठ द्वारा किया जाएगा। समारोह में विद्वानों द्वारा गीता के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





