- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्य स्तरीय...
CG-DPR
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23: रायपुर की नबोनीता बैरा को मिली बिलासपुर अकादमी में जाने का अवसर
jantaserishta.com
10 Jan 2023 8:46 AM IST

x
रायपुर: राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की प्रतिस्पर्धाओं में राज्य भर के उत्कृष्ट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। खेल प्रतिभा निखारने के लिए हर वर्ग के खिलाड़ियों को मौका देने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा ने बहुत से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ऐसी ही एक प्रतिभा है रायपुर जिले की नबोनीता बैरा जिन्होंने आज राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 100 मी दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके खेल कौशल को देखकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की डायरेक्टर श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव ने नवोनीता का नाम बिलासपुर अकादमी में प्रशिक्षण के लिए भेजने कहा। नवोनिता बताती हैं कि उन्होंने पहले भी बिलासपुर अकादमी के लिए ट्रायल दिया था, पर चयन नहीं हो पाया था, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक ने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जिसके कारण अब वो बिलासपुर अकादमी में जा पाएंगी और राज्य का नाम रौशन कर पाएंगी।
उन्होंने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का धन्यवाद किया साथ ही अपने कोच श्री राधाकृष्णन पिल्लई और अपने माता-पिता का भी धन्यवाद किया और आने वाले वर्षों में भी इस आयोजन को जारी रखने का आग्रह किया, जिससे राज्य के खिलाड़ी आगे बढ़ सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





