- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग...
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष और कलेक्टर ने किया कृष्ण कुंज का लोकार्पण

मुंगेली: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के सभी नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज का स्थापना किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एसडीएम कार्यालय परिसर मुंगेली के समीप चिन्हाकित स्थल पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हेमेंद्र गोस्वामी और कलेक्टर श्री राहुल देव ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया और नगरवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने कृष्ण कुंज में अनार, जिला पंचायत अध्यक्ष ने जामुन, नगर पालिका अध्यक्ष ने कदम, कलेक्टर ने पीपल के पौधे का रोपण किया। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी और जिला मंडी बोर्ड के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय ने आम के पौधे का रोपण किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





