CG-DPR

रैंप पर 10 देशों के विदेशी नर्तक दल सहित राज्य के कलाकारों ने बिखेरे जलवे

jantaserishta.com
2 Nov 2022 10:34 AM IST
रैंप पर 10 देशों के विदेशी नर्तक दल सहित राज्य के कलाकारों ने बिखेरे जलवे
x
रायपुर: रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में तीसरा राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव शुरू हो गया है। शुभारंभ सत्र के पहले दिन है 10 देशों के कलाकारों ने रैंप चलते हुए अपनी कलाओं के जलवे बिखेरे और एक झलक प्रस्तुत किया। इन कलाकारों का पंडाल में बैठे लोगों ने तालियों से स्वागत किया।
लगभग 4 हजार किलोमीटर दूर से पहुंचे सर्बिया देश के कलाकारों ने सुंदर वेशभूषा के साथ अपनी संस्कृति और परंपरागत नृत्य प्रस्तुति दी। इसी तरह रूस मोजांबिक, मंगोलिया, इंडोनेशिया, टोगो सहित 10 देशों के अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। पंडाल में बैठे लोग इस अद्भुत नजारे को अपनी स्मृतियों में कैद कर रहे थे। इसी तरह देश के विभिन्न अंचलों से पहुंचे आदिवासी कलाकारों ने अपनी संस्कृति और नृत्य की छाप छोड़ी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story