- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- गौमूत्र से बने...
गौमूत्र से बने ब्रम्हास्त्र एवं जीवामृत का किसानों द्वारा खेत में छिड़काव

जांजगीर-चांपा: राज्य की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत गोधन न्याय योजना के तहत जिले के कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार अकलतरा विकासखण्ड के तिलई गौठान एवं नवागढ़ विकासखण्ड के खोखरा गौठान में गौमूत्र खरीदी कर गोठान समिति द्वारा जीवामृत (ग्रोथ प्रमोटर) एवं ब्रम्हास्त्र (जैविक कीट नियंत्रक) का उत्पादन किया जा रहा है। तिलई गौठान में 208 लीटर गौमूत्र तथा खोखरा गौठान में 84 लीटर गौमूत्र की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें निर्मित जैविक उत्पाद का उपयोग जिले के कृषक बलराज राठौर, भीम/भैयाराम कौशिक, खिलेन्द्र रथराम द्वारा उप संचालक कृषि श्री एम. आर. तिग्गा, अनु.कृ.अधि. जांजगीर श्री एन. के. भारद्वाज, अनु. कृ. अधि. पामगढ श्री पंकज कुमार पटेल की उपस्थिति में वरि. कृ. वि. अ. श्री एस. के. पाण्डेय एवं वरि. कृ.वि.अ. एस. एस. यादव के तकनीकी मागदर्शन में धान के फसल में छिड़काव किया गया। इससे कृषि में जहरीले रसायनों के उपयोग के विकल्प के रूप में गौमूत्र के वैज्ञानिक उपयोग को बढावा मिलेगा, रसायनिक खाद तथा रसायनिक कीटनाशक के प्रयोग से होने वाले हानिकारक प्रभाव में कमी आयेगी, पर्यावरण प्रदूषण रोकने में सहायक होगा तथा कृषि में लगने वाली लागत में कमी आयेंगी (कीट नियंत्रक) ब्रम्हास्त्र का विक्रय मूल्य 50 रूपये लीटर तथा जीवामृत (वृद्धि वर्धक) का विक्रय 40 रूपये लीटर है। इस प्रकार गौमूत्र से बने जैविक उत्पादों के दीर्घकालिन लाभ को देखते हुए जिले के कृषक बंधुओं को इसके उपयोग की सलाह कृषि विभाग द्वारा दी जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





