- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- खेल आयोजन प्रतिभागियों...
CG-DPR
खेल आयोजन प्रतिभागियों को अवसर प्रदान करता है: मंत्री लखमा
jantaserishta.com
19 Jan 2023 8:38 AM IST
रायपुर: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने नवा रायपुर प्रीमियर लीग (एनपीएल) 2023 में शामिल हो रहे सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शानदार टूर्नामेंट के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। मंत्री श्री कवासी लखमा ने प्रदेश में छत्तीसगढ़ी खेलों के सफल आयोजन कराने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को जीवित रखने के लिए सभी आगे बढ़कर सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा साथ ही साथ शारीरिक-मानसिक रूप से और समृद्ध होंगे।
उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर के राखी मैदान में विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर प्रीमियर लीग 2023 का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में नवा रायपुर स्थित विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं मंत्रालय से 38 टीमें शामिल हो रही हैं।
TagsKawasi Lakhma
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





