- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- उद्योग विभाग के विशेष...
CG-DPR
उद्योग विभाग के विशेष सचिव ने किया स्टालों का अवलोकन
jantaserishta.com
16 Nov 2022 8:40 AM IST

x
रायपुर: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का कल दूसरा दिन था। मेले में बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए बिजनेस एक्जीविटर छत्तीसगढ़ के पवेलियन में पहुँच रहे हैं और अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं। यहाँ कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ की नायाब शिल्प और कारीगरी का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया जा रहा है। मेले में लाइव प्रदर्शन के माध्यम से कलाकारों द्वारा विश्व प्रसिद्ध शिल्पकारी बेलमेटल, ढोकरा और गोदना आर्ट को प्रस्तुत किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के उद्योग विभाग के विशेष सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ के पवेलियन पहुंचे, जहां उन्होने सभी स्टालों का भ्रमण कर अवलोकन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से आए सभी बुनकरों व शिल्पियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।
TagsPragati Maidan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





