- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- लंबित पेंशन प्रकरणों...
CG-DPR
लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 30 एवं 31 जनवरी को विशेष पेंशन शिविर
jantaserishta.com
28 Jan 2023 10:42 AM IST

x
कोण्डागांव: जिले के अंतर्गत शासकीय सेवकों से संबंधित लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आगामी 30 एवं 31 जनवरी को प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं विशेष पेंशन शिविर आयोजित किया जायेगा। जिसके तहत संभागीय संयुक्त संचालक कोष-लेखा एवं पेंशन बस्तर संभाग जगदलपुर द्वारा 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे से कलेक्टोरेट सभागार में प्रशिक्षण प्रदान करने सहित विशेष पेंशन शिविर में प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। वहीं 31 जनवरी प्रातः 11 बजे से खण्ड शिक्षा कार्यालय केशकाल के सभाकक्ष में प्रशिक्षण प्रदान करने सहित विशेष पेंशन शिविर में प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा पेंशन शिविर में सर्व संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
Tagsकोण्डागांव
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





