- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बाल संदर्भ शिविरों में...
CG-DPR
बाल संदर्भ शिविरों में 88 गंभीर कुपोषित बच्चों का हुआ विशेष स्वास्थ्य परीक्षण
jantaserishta.com
16 Oct 2022 9:21 AM IST

x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत शुक्रवार को गौरेला विकासखंड के धनौली, साधवानी, झगड़ाखंड एवं लालपुर सेक्टर में आयोजित बाल संदर्भ शिविरों में 31 गंभीर कुपोषित बच्चों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। इन्हें मिलाकर पिछले 2 माह में जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित शिविरों में 88 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते रहें हैं। इसके साथ ही गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हित बाल संदर्भ शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा उनके विशेष देख-भाल के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना छत्तीसगढ़ सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही एक स्वास्थ्य देखभाल योजना है। इस योजना के तहत लाभार्थी बच्चों के स्वास्थ्य जांच के लिए प्रत्येक विकासखंड में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





