- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- विभिन्न स्वरोजगार...
CG-DPR
विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं को लाभान्वित करने विशेष मार्गदर्शन एवं जागरूकता शिविर
jantaserishta.com
16 Oct 2022 10:28 AM IST

x
राजनांदगांव: शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं को लाभान्वित करने के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा विशेष मार्गदर्शन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत कार्यालय जनपद पंचायत छुईखदान में सोमवार 17 अक्टूबर 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं कार्यालय जनपद पंचायत खैरागढ़ में बुधवार 19 अक्टूबर 2022 को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक विशेष मार्गदर्शन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। योजनाओं की जानकारी एवं लाभ लेने के लिए इच्छुक हितग्राही शिविर में शामिल हो सकते है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे राइस मिल, हालर मिल, फ्लोर मिल, जैम, जेली, मुर्रा, बड़ी, चिवड़ा, मसाला उद्योग, आटा चक्की, पापड़ निर्माण, मिक्सचर निर्माण, बेकरी, चिप्स, टमाटर सॉस, मिठाई, रेडी-टू-ईट आदि उद्योगों की स्थापना के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अन्तर्गत हितग्राहियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत, अधिकतम 10 लाख अनुदान एवं 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी प्राप्त होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





