CG-DPR

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधान सभा क्षेत्र आरंग के मतदान केंद्र क्रमांक 177-कयाबांधा का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
11 Nov 2022 8:46 AM IST
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधान सभा क्षेत्र आरंग के मतदान केंद्र क्रमांक 177-कयाबांधा का किया निरीक्षण
x
रायपुर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12 आरंग के मतदान केन्द्र क्रमांक 177 कयाबांधा का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किए जा रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के संबंध में बूथ लेवल ऑफिसर एवं अविहित अधिकारी से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित मतदाता रजिस्टीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्टीकरण अधिकारी, सुपरवाईजर को पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांग मतदाता श्री नेमीचंद पटेल पिता श्री दुखु पटेल से चर्चा कर दिव्यांग मतदाताओं के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के नवीन निर्देशों जैसे पोस्टल बैलेट, व्हील चेयर की उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित बी.एल.ओ. एवं अविहित अधिकारी को प्रारूप-8 में दिव्यांगता दर्ज करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम में तृतीय लिंग के मतदाता होने की स्थिति में उनकी पहचान कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के निर्देश दिये।
श्रीमती कंगाले ने मतदाता सूची के संबंध में लिंगानुपात एवं जनसंख्या-मतदाता के प्रतिशत एवं मतदाताओं की सहमति से उनके आधार नंबर दर्ज किये जाने की जानकारी ली तथा मतदान केंद्र पर किये जा रहे कार्य पर संतोष व्यक्त किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story