CG-DPR

विशेष लेख: दिल की बीमारी से मासूमों का जीना था मुश्किल, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना ने दिया नया जीवन

jantaserishta.com
13 Sept 2022 5:11 PM IST
विशेष लेख: दिल की बीमारी से मासूमों का जीना था मुश्किल, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना ने दिया नया जीवन
x
रायपुर: रायगढ़ के सोनबरसा की रहने वाली कोमल चौहान दूसरी कक्षा में पढ़ती है। बार बार बीमार रहने से कोमल के घरवाले परेशान रहते थे। इसी तरह से चपले गांव की रहने वाली पायल पटेल भी बीमारी की वजह से हंसना मुस्कुराना भूल गई थी। इन दोनों मासूमें के परिजनों को समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें।
दरअसल पायल और कोमल को दिल की बीमारी थी जिसे डॉक्टर समझ नहीं पा रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच करती है, इसी जांच में ये पता चला कि दोनों बच्चियों के दिल में छेद है जिससे उनका विकास नहीं हो पा रहा है और वो बीमार रहती हैं। इसके बाद कोमल और पायल को डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के तहत रायपुर के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनें का नि:शुल्क इलाज कराया गया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा शुरू की गई डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना की वजह से ही आज कोमल और पायल जैसी बच्चों की जान बच रही है और वो अपना नया जीवन शुरू कर पा रहे हैं।
आज जब बच्चों के परिजनों को पता चला कि मुख्यमंत्री खरसिया के चपले गांव में आ रहे हैं तो दोनों बच्चियां भी परिजनों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ इन बच्चियों के साथ फोटो खिंचवाई बल्कि इन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story