- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- 46 लाख 37 हजार...
CG-DPR
46 लाख 37 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई
jantaserishta.com
24 Sept 2022 10:06 AM IST
रायपुर: राज्य में खरीफ फसलों की बुआई का अंतिम चरण में है। कृषि विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक धान, अन्य अनाज के फसलों सहित तिलहन और साग-सब्जी की बुआई 46 लाख 37 हजार हेक्टेयर में हो चुकी है, जो कि चालू खरीफ सीजन के लिए निर्धारित बोआई के लक्ष्य का 96 प्रतिशत है। अब तक राज्य में 36 लाख 94 हजार हेक्टेयर में धान, 2 लाख 23 हजार 810 हेक्टेयर में मक्का, 86 हजार 810 हेक्टेयर में कोदो-कुटकी, 35 हजार 370 हेक्टेयर में रागी, 2 लाख 84 हजार 160 हेक्टेयर में दलहन, 1 लाख 38 हजार 610 हेक्टेयर में तिलहन तथा 1 लाख 73 हजार 430 हेक्टेयर रकबे में साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बुआई पूरी कर ली गई है।
राज्य में खरीफ सीजन 2022 में 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबे में खरीफ फसलों की बुआई का लक्ष्य है, जिसमें 33 लाख 60 हजार 500 हेक्टेयर में धान, 4 लाख 60 हजार 780 हेक्टेयर में मक्का सहित कोदो-कुटकी, रागी की फसलें, 4 लाख 48 हजार 180 हेक्टेयर में दलहन, 2 लाख 67 हजार 700 हेक्टेयर में तिलहन तथा 2 लाख 82 हजार 850 हेक्टेयर में साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अब तक धान की बोता-बोनी 25 लाख 50 हजार 210 हेक्टेयर में की जा चुकी है। इसी तरह राज्य में 11 लाख 44 हजार 590 हेक्टेयर में धान का रोपा लगाया गया है। धान की बोता और रोपा बोनी को मिलाकर कुल 36 लाख 94 हजार 800 हेक्टेयर में धान की बुआई हो चुकी है।
दलहन फसलों के अंतर्गत अरहर की बोनी एक लाख 23 हजार 170 हेक्टेयर में, मूंग की 16 हजार 730 हेक्टेयर में, उड़द की 01 लाख 33 हजार 930 तथा कुल्थी की बोनी 10 हजार 330 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो कि दलहनी फसलों के लिए निर्धारित 4 लाख 48 हजार 180 हेक्टेयर के बोनी के लक्ष्य का 63 प्रतिशत है।
इसी तरह खरीफ सीजन 2022 में तिलहन फसलों के अंतर्गत अब तक राज्य में 57 हजार 50 हेक्टेयर में मूंगफली, 23 हजार 980 हेक्टेयर में तिल, 42 हजार 20 हेक्टेयर में सोयाबीन, 15 हजार 210 हेक्टेयर में रामतिल, 350 हेक्टेयर में सूरजमुखी एवं अरण्डी तिल की बोनी हो चुकी है, जो कि तिलहन फसलों की बोनी के लक्ष्य का 52 फीसद है। साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बोनी एक लाख 73 हजार 430 हेक्टेयर में की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 61 प्रतिशत है।
TagsCash crop
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





