- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- घाटबर्रा में समाधान...
CG-DPR
घाटबर्रा में समाधान कार्यक्रम आज, अधिकारियों की लगी मजिस्ट्रियल ड्यूटी
jantaserishta.com
14 Sept 2022 10:24 AM IST

x
अम्बिकापुर: उदयपुर तहसील के ग्राम घाटबर्रा में 14 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से समाधान कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री ए.एल ध्रुव ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस हेतु अमृत लाल धु्रव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जारी आदेश के तहत अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री प्रदीप कुमार साहू को कार्यक्रम स्थल, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री भूषण सिंह मण्डावी, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी लखनपुर को कार्यक्रम स्थल के पुरूष दीर्घा तथा अनुविभागीय दण्डाधिकारी उदयपुर श्रीमती शिवानी जायसवाल, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी लखनपुर श्रीमती गरिमा ठाकुर को कार्यक्रम स्थल के महिला दीर्घा में आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





