CG-DPR

समाज कल्याण मंत्री ने 'दानवीर भामाशाह पुरस्कार' की चयन समिति की बैठक ली

jantaserishta.com
21 Oct 2022 8:47 AM IST
समाज कल्याण मंत्री ने दानवीर भामाशाह पुरस्कार की चयन समिति की बैठक ली
x
रायपुर: समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने रायपुर के राजातालाब स्थित अपने निवास कार्यालय में ''दानवीर भामाशाह सम्मान'' वर्ष 2022 प्रदान करने के लिए चयन समिति की बैठक ली। चयनित व्यक्ति या संस्था को एक नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर एक लाख रूपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इनमें से ''दानवीर भामाशाह सम्मान'' छत्तीसगढ़ में दानशीलता, सौहार्द्र और अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रदान किया जाता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story