- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जिले में चिटफंड...
CG-DPR
जिले में चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को अब तक 13 करोड़ 57 लाख रूपए का भुगतान
jantaserishta.com
10 Sept 2022 11:54 AM IST

x
राजनांदगांव: कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनियों द्वारा जिले के निवेशकों से ठगी गई राशि वापस कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। अब तक जिले के 17 हजार 296 निवेशकों को 12 करोड़ 46 लाख रूपए लौटाए जा चुके हैं। इसी तरह याल्स्को रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड के कुल 16 हजार 796 निवेशकों को तीसरी किश्त 95 लाख 14 हजार रूपये का भुगतान सीधे बैंक उनके बैंक खातों में कराया जा रहा है तथा शुभ सांई देवकान लिमिटेड के कुल 4 हजार 536 निवेशकों को 14 लाख 6 हजार रूपए वितरण हेतु तहसीलदारों को आबंटित किया जा रहा है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 13 करोड़ 57 लाख रूपए निवेशकों को लौटाया गया है। शीघ्र ही सहारा इंडिया कंपनी के पात्र निवेशकों को 7 करोड़ रूपये का भुगतान किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





