CG-DPR

जिले में अब तक 14 गावों के 280 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों में किया गया शिफ्ट

jantaserishta.com
15 Aug 2022 9:07 AM IST
जिले में अब तक 14 गावों के 280 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों में किया गया शिफ्ट
x

बलौदाबाजार: जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच आज कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने जिले के प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित व्यक्तियों से मुलाकात कर हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित रैनबसेरा में ठहराएं गए ग्राम कुकरदी साँवरा डेरा के प्रभावित व्यक्तियों से मुलाक़ात की। उपरोक्त प्रभावित व्यक्तियों के लिए समुचित व्यवस्था के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। साथ ही उन्होंने लटुवा नाले में पहुँचकर बाढ़ एवं बेरिकेटिंग का जायजा लिया।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 14 गावों के कुल 281 लोगों को सुरक्षित जगह में शिफ्ट कराया गया है। प्रभावित गांवों में विकासखंड बलौदाबाजार के कुकरदी साँवरा बस्ती से 65, कसियारा में 4 परिवार के 15 लोग,करदा 2,चिचिरदा 1,अमलकुंडा 2 एवं ताराशिव 15, कसडोल के बलौदा 31, भाटापारा के लक्छनपुर में 15,रमदैया 50,पासिद 7, बिलाईगढ़ अंतर्गत गाँव देवराहा 14,अमलडिहा 8,अलीकूद 4 एंव सिमगा के कुलीपोटा 20 लोगों शामिल है। जिन्हें आस पास के सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया गया है। जिसमे से रमदैया के 50 लोगों को पास के गांव राजपुर एवं खपरी आर में शिफ्ट किया गया है। जिला प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर रखी हुई है। सभी राजस्व अधिकारी फील्ड में ही रहकर हालत का जायजा ले रहे है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बजरंग दुबे,तहसीलदार बलराम तंबोली, सीएमओ राजेश्वरी पटेल,बीएमओ डॉ प्रेमी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story