- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अब तक लगभग 35 लोगों के...
CG-DPR
अब तक लगभग 35 लोगों के द्वारा किया जा चुका है रक्तदान
jantaserishta.com
14 Sep 2023 3:29 AM GMT

x
जशपुरनगर: ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में विगत दिवस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अब तक लगभग 35 लोगों के द्वारा रक्तदान किया जा चुका है एवं बाकी लोगों द्वारा रक्तदान किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर में एस.डी.एम. सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, बी.एम.ओ. डॉ.जे.मिंज, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.के.रॉय, टी.आर.पाटले, शासकीय जिला चिकित्सालय जशपुर के पुरषोत्तम कुंवर, असुंता खूंटे, सतीश बेक, तिलकधारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव के बी. डब्ल्यू. शर्मा, आर. के. बर्मन, सोनिया साहू, योगेश कुमार नायक, पूर्णानंद नाग एवं वसुंधरा देहरी द्वारा सेवाएं दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब भी रक्तदान कार्यक्रम सतत रूप से जारी है। जिसमे शासकीय महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं एन.सी.सी. कैडेट्स, एन. एस.एस.के स्वयंसेवक के सभी लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

jantaserishta.com
Next Story