- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बेमेतरा जिले में अब तक...
CG-DPR
बेमेतरा जिले में अब तक 313418 मेट्रिक टन धान का उपार्जन
jantaserishta.com
9 Dec 2022 11:02 AM IST

x
DEMO PIC
बेमेतरा: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर जिले के पंजीकृत किसानों से अब तक 3 लाख 13 हजार 418 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। बेमेतरा जिले में चालू सीजन के दौरान 102 सहकारी समितियों के अन्तर्गत 125 धान उपार्जन केन्द्रों में धान के आवक में लगातार वृद्धि हो रही है, कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान उपार्जन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखें। सभी उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध है। समाचार लिखे जाने तक खाद्य अधिकारी नितीश त्रिवेदी ने बताया कि जिले में 08 दिसम्बर तक 313418 मेट्रिक टन धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर की गई है। किसानों से धान की खरीदी शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक की जा रही है। राज्य शासन द्वारा 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जायेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





