CG-DPR
अब तक 16 लाख 89 हजार क्विंटल धान की खरीदी :उपार्जन केन्द्रों से 58 प्रतिशत धान का हुआ उठाव
jantaserishta.com
9 Jan 2023 10:03 AM IST

x
अम्बिकापुर: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में अब तक जिले में 16 लाख 89 हजार 463 क्विंटल धान ख़रीदी समर्थन मूल्य में किया गया है। इस वर्ष जिले 47 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी किया जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा अब तक 58 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी 31 जनवरी तक निर्धारित है तथा ख़रीदी कार्यदिवस करीब 16 दिन है।
इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए जिले में 52 हजार 74 किसान पंजीकृत है जिसमे 41239 लघु व सीमान्त तथा 10835 दीर्घ किसान है। प्रतापगढ़ उपार्जन केंद्र में सर्वाधिक 84713 क्विंटल धान खरीदी हुई है। अब तक 16948 किसानों ने 1142 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया है। अधिकारियों के द्वारा रकबा समर्पण कराने लगातार किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





