CG-DPR

जशपुर जिले में मिल रही है एम्बुलेंस की सुचारू सेवाएं

jantaserishta.com
4 Oct 2022 10:59 AM IST
जशपुर जिले में मिल रही है एम्बुलेंस की सुचारू सेवाएं
x
जशपुरनगर: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड फरसाबहार की रहने वाली 60 वर्षीय श्रीमती सरमनी बाई पति स्व. दीनबंधु जो की बाईक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई थी जिन्हें बेहोश स्थिति में उपचार हेतु फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। फरसाबहार चिकित्सालय में आकस्मिक चिकित्सा हेतु डॉ. काजल पैंकरा व अन्य स्टॉफ मौजूद थे। जिनके द्वारा उनका प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य जांच किया गया। श्रीमती सरमनी बाई की जांच एवं प्रारंभिक उपचार उपरांत सिर में गंभीर चोट एवं नाक से खून बहने तथा ऑक्सीजन लेवल लो होना पाया गया। जिससे उन्हें उच्च स्वास्थ्य उपचार हेतु दोपहर 3.30 बजे ही तत्काल उच्च चिकित्सालय रेफर किया गया। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मरीज की स्थिति अति गंभीर होने के कारण उन्हें 108 एम्बुलेंस जिसमें टेक्नीशियन उपलब्ध रहते है के माध्यम से उपचार करते हुए ले जाना आवश्यक था। इस दौरान मरीज के परिजन व अन्य ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेंस में कॉल कर बुलाई गई। परंतु 108 एंबुलेंस समय पर उपलब्ध न होने के कारण उन्हें चिकित्सालय फरसाबहार की एंबुलेंस से ही अपरान्ह 4.10 बजे हॉली क्रॉस मिशन अस्पताल कुनकुरी भेजा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story