CG-DPR

जल जीवन मिशन के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित

jantaserishta.com
20 Jan 2023 10:19 AM IST
जल जीवन मिशन के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित
x
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के तहत जनपद पंचायत पेंड्रा के सभा कक्ष में पंप ऑपरेटर, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन एवं हेल्पर सहित 30 प्रशिक्षार्थी को नल-जल के संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत उन्हे सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इसमें ग्राम पंचायत दमदम, विशेषता, कोटमी कला, बंधी, अमरपुर, टांगियामार, गोढा, सोनबचरवार, जमडीखुर्द, पडरिया एवं जाट देवरी के प्रशिक्षार्थी शामिल थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता श्री आर. के. उराव, ट्रेनर उप अभियंता श्री यू. एस.पवार एवं समन्वयक उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story