- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सीताराम को मिल रही है...
CG-DPR
सीताराम को मिल रही है सौर ऊर्जा से मछली पालन एवं सब्जी की खेती में सुविधा
jantaserishta.com
7 Feb 2023 8:26 AM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: जिले के पहुंचविहीन एवं अविद्युतीकृत क्षेत्रों में सौर सुजला योजना के माध्यम से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सैकड़ों किसान अपने खेतों में सौर ऊर्जा से सोलर पंप लगाकर खेंतों की सिंचाई कर रहे है। सौर ऊर्जा से पंप चनले से किसानों को विद्युत विभाग के चक्कर लगाने तथा लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिल रही है और बार-बार बिजली गुल जैसी समस्या तथा भारी भरकम बिजली बिलों से छुटकारा मिल रहा है।
दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम सुरूंगदोह के किसान सीताराम ने बताया कि उनकी खेत पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण विद्युत लाईन पहुंच पाना असंभव था, जिस पर वह सिंचाई सुविधा के अभाव में सिर्फ वर्शा आधारित खेती करते थे। जब उन्हे सौर सुजला योजना के बारे में जानकारी मिली तो अपने जमीन पर तीन हार्स पावर के सोलर पंप स्थापित कर लिया, उसके बाद अपने खेत में मक्का उत्पादन कर रहे है साथ ही मछली पालन, सब्जी की खेती कर रहे है, इससे उन्हे अच्छी आमदनी हो जाती है। सौर सुजला योजना के तहत किसानों को तीन हार्स पावर के सोलर पंप के साथ 10 हजार, 15 हजार और 21 हजार रूपये में दिये जा रहे है, शेश राशि शासकीय अनुदान के रूप में सरकार वहन कर रही है। योजना का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





