CG-DPR

सिंगापुर की 65 वर्षीय त्रिवेणी ठाकुर ने कहा फुगड़ी और बिल्लस से याद आए बचपन

jantaserishta.com
16 Nov 2022 8:21 AM IST
सिंगापुर की 65 वर्षीय त्रिवेणी ठाकुर ने कहा फुगड़ी और बिल्लस से याद आए बचपन
x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के खेलो से ग्राम सिंगापुर की 65 वर्षीय श्रीमती त्रिवेणी ठाकुर को अपने बचपन की याद आ गई। पंचायत स्तर से लेकर जोन स्तर तक छत्तीसगढ़ी खेल बिल्लस और फुगड़ी में प्रथम स्थान प्राप्त की और अब जिला स्तर में पहुंच गई।
त्रिवेणी ठाकुर ने बताया कि जब पता चला कि फुगड़ी और बिल्लस जैसे खेल की प्रतियोगिता गांव में हो रहे हैं तब उन्हें बचपन की याद आई और हिस्सा लेने पहुंच गई। उन्होंने बताया कि जब प्रतियोगिता में खेली तो लगा की बचपन के दिन वापस आ गए है और लगातार खेलती रही। मुझे पता नहीं था कि प्रथम स्थान प्राप्त करूंगी। अब पुराने खेल से उत्साह वापस आया है। गांव में बच्चों, युवा, बुजुर्ग, महिला को खेल के मैदान में देख कर रौनक नजर आ रही है। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में सभी अपना दम- खम दिखा रहे है। उन्होंने बचपन के दिन वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story