- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सब्जी-बाड़ी से सिमरन...
CG-DPR
सब्जी-बाड़ी से सिमरन स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कमाया 1.14 लाख रूपए
jantaserishta.com
22 Dec 2022 9:04 AM IST

x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: सुराजी ग्राम योजना के तहत गौठानों में संचालित आजीविका गतिविधियों के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित किसान, गो पालक एवं ग्रामीणजन आर्थिक रूप से शसक्त हो रहे है। पेंड्रा विकासखंड के नवागांव गौठान में सब्जी-बाड़ी व्यवसाय से सिमरन स्व सहायता समूह की महिलाएं अब तक 1 लाख 14 हजार रूपए की कमाई कर चुकी है। समूह द्वारा नवागांव चारागाह क्षेत्र में उद्यानिकी विभाग के आरएचईओ श्री धर्मेंद्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में ड्रीप सिंचाई विधि से 80 डिसमिल क्षेत्र में बरबट्टी (लोबिया) की खेती से 90 हजार रुपए और 1 एकड़ 30 डिसमिल क्षेत्र में टमाटर की खेती से चालू सीजन से नौ बार तोड़ाई एवं बिक्री से शुद्ध रूप से 24 हजार रुपए का लाभ ले चुकी हैं, जबकि टमाटर की तोडाई जारी है। सिमरन महिला स्व सहायता समूह में 11 सदस्य हैं, इनके द्वारा नवागांव चारागाह क्षेत्र में 10 डिसमिल में खीरा तथा 20 डिसमिल में मटर की भी खेती किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





