CG-DPR

तीन नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

jantaserishta.com
24 Jan 2023 10:54 AM IST
तीन नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
x
रायपुर: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नगर पालिका परिसर मनेन्द्रगढ़ सहित नगर पंचायत झगराखांड़ और नगर पंचायत खोंगापानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है। कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने तीनों मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के विरूद्ध यह कार्यवाही उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अवहेलना तथा बिना अनुमति मुख्यालय से गायब रहने के मामले में की है।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री इसहाक खान, नगर पंचायत झगराखांड के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय दुबे तथा नगर पंचायत खोंगापानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री तरूण एक्का को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे लिखित में जवाब तलब किया है। गौरतलब है कि उक्त तीनों नगरीय निकायों के अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश जिला प्रशासन द्वारा कई बार पूर्व में दिए जाने के बावजूद भी अधिकारी निर्देशों के पालन में लगातार चूक कर रहे थे। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन के सिलसिले में बीते दिनों जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में उक्त तीनों नगरीय निकायों के सीएमओ बिना सूचना बैठक से गैरहाजिर रहे और उनके मोबाईल भी बंद थे। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों अधिकारियों को नोटिस जारी करने के साथ ही भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story